98 पात्र छात्र-छात्राओं को मिला निःशुल्क टेबलेट

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 98 पात्र छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टेबलेट सांसद हरीश द्विवेदी, मण्डलायुक्त गोविंद राजू एन.एस., जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने विकास भवन सभागार में वितरित किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए ये टेबलेट वितरित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ रहा है। ऐसे स्थिति में आनलाइन पढायी जारी रखी जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत नही होगी।
मण्डलायुक्त ने कहा कि आज कल अधिकांश पाठय सामग्री आनलाइन उपलब्ध है। छात्र-छात्राए टेबलेट के द्वारा घर पर रह करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से हर लक्ष्य सम्भव हो जाता है। सफलता का कोई शार्टकट नही होता है। उन्होने कहा कि आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पुस्तकालय में  प्रतियोगी परीक्षाओं से संबन्धित पुस्तके रखी जाय। साथ ही हर विषय के वीडियों के लिए cmabhyudayabasti के नाम से एक यूट्यूब चैनल  बनाया गया है, जिस पर सारी वीडियों अपलोड की जायेंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, उप निदेशक समाज कल्याण संजय नाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूजा पाल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी/सह को-आर्डिनेटर विवेक कुमार उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन