प्रशिक्षु दल के सदस्यों को टेबल बुक एवं काला नमक चावल भेंट कर दी गयी विदाई

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए आई0ए0एस, आई0पी0एस, आई0आर0एस विभिन्न पदों हेतु प्रशिक्षु दल के सदस्यों का जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु दस दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह की उपस्थिति में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए आई0ए0एस, आई0पी0एस, आई0आर0एस विभिन्न पदों हेतु प्रशिक्षु दलों का विदाई कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए आई0ए0एस, प्रशिक्षु दल के सदस्यों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें विद्यालयों में बाउन्ड्री वाल नहीं है, गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए हैण्डपम्प की समस्या, बिजली आदि के बारे में अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गांवों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षु दलों को काफी टेबल बुक एवं काला नमक चावल भेंट किया गया और उनको बधाई दिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर