विधायक संजय ने उठाया धान किसानों के टोकन का मुद्दा, प्रक्रिया सरल करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान क्रय केन्द्रोें के निरीक्षण के दौरान किसानों ने अवगत कराया है कि 29 दिसम्बर से सरकार ने टोकन के आधार पर धान बेचने की सुविधा का नया नियम लागू किया है। टोकन प्राप्त करने के लिये ऑन लाइन व्यवस्था है किन्तु वेबसाइट केवल 10 मिनट के लिये खुलती है जिससे किसानों को टोकन प्राप्त करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक संजय ने पत्र में कहा है कि कभी-कभी नेटवर्क की समस्या होने के कारण टोकन प्राप्त करने में 4 से 5 मिनट का समय मिल पाता है। पहले से ही आफ लाइन टोकन के आधार पर अनेक किसानों ने नम्बर लगा रखा है। किसानों को समय से टोकन न मिल पाने के कारण उन्हें असुविधा हो रही है और उनके भीतर स्वाभाविक आक्रोश है। उन्होने आग्रह किया है कि किसानों को टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था को सरल बनाया जाय जिससे वे धान की फसल क्रय केन्द्रों से सुविधानुसार बिक्री कर सके।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर