रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की कार्यकारिणी की घोषणा

सत्र 2023-24 के अध्यक्ष पद पर रो. इंजी. देवेन्द्र श्रीवास्तव का चयन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से आगामी सत्र 2022-23 के अध्यक्ष रो. अजीत प्रताप सिंह के द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। सत्र 2023-24 के अध्यक्ष पद पर रो. इंजी. देवेन्द्र श्रीवास्तव का चयन किया गया। रोटरी अर्न्राष्ट्रीय एक ऐसी संस्था है जहां अतीत, वर्तमान और भविष्य के नेता मिलजुलकर साहचर्य के मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं।

इसका लोकतांत्रिक ढांचा काफी मजबूत है कि जिसके कारण पिछले 116 वर्षों से यह वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाये हुये है। मालवीय रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव एवं सचिव डा. एसके त्रिपाठी ने बताया कि क्लब लोकतांत्रिक परंपराओं को निभाते हुये निरन्तर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अपनी कार्यकारिणी प्रस्तुत करते हुये डा. अजीत प्रताप सिंह ने सभी का परिचय कराया।

वर्ष 2022-23 के लिये क्लब ट्रेनर रो. महेन्द्र कुमार सिंह, मनीष अग्रवाल वायस प्रेसीडेंट, आशीष श्रीवास्तव सेक्रेटरी, विवेक वर्मा ट्रेजरार, प्रिसं गोयल ज्वाइण्ट सेक्रेटरी, उमेश श्रीवास्तव मीडिया इंचार्ज, पुनीत पाण्डेय पीआरओ, प्रदीप सिंह मेडिकल कैंप इंचार्ज, ऋषभराज, कल्चरल इवंट इंचार्ज, कुलदीप सिंह सारजेंट एट आर्म बनाये गये। अपने संदेश में क्लब के चार्टर अध्यक्ष डा. रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी अपने साहचर्य के लिये जानी जाती है। आने वाले वर्षो में हमे बेहतर उदाहरण देखने को मिलेगां पूर्व अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा, यह समय चुनौतियों से भरा है।

हमें अपना फोकस कोविड से लोगों को राहत दिलाने पर करना होगा। पूर्व अध्यक्ष डा. केके सिंह ने कहा 2022-23 में अधिकतर युवा हैं और युवा ही हर देश काल परिस्थिति में देश और समाज का नेतृत्व करता है। पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह ने 2023-24 के अध्यक्ष के लिये इंजी. देवेन्द्र श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी ने ध्वनिमत से पारित किया। इंजी. देवेन्द्र श्रीवास्तव के पिता स्व. इंजी. आरसीएल श्रीवास्तव रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष रह चुके हैं जो अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के लिये जाने जाते हैं। उक्त कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंघल, राजन गुप्ता, आशीष कुमार श्रीवास्तव, डा. डीके गुप्ता, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, पुनीत पाण्डेय, सतपाल सिंह टीटू, अरूण कुमार, अनिल पाण्डेय आदि का योगदान रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर