भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर मांग की है कि धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ की जाए एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी की जाए


भाटापारा| भाटापारा विधायक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखा और मांग की है कि धान खरीदी 1 नवम्बर से प्रारंभ की जाए एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी की जाए..
शिवरतन शर्मा ने राज्य सरकार से कहा कि केंद्र की हमारी नरेंद मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से 60 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है,,60 लाख मेट्रिक टन चावल के लिए 90 लाख मेट्रिक टन धान की आवश्यकता होगी,,शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन ने 83 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा था,पिछले वर्ष की तुलना में केंद्र सरकार चावल ज्यादा मात्रा में राज्य सरकार से खरीद रही है,इसलिए राज्य सरकार को किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ में खरीदने के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदना चाहिए..
विधायक शर्मा ने कहा है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में कृषि कार्य निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ है किसानों के हरुणा एवं अर्धना (अरली एवम मीडियम) धान की फसल अक्टूबर माह में पूरी तरह से कट जाएगी,,ज्यादातर किसान अपने धान की कटाई हार्वेस्टर से कराते है,, जिस कारण खलिहान में अपने फसल को रखने की आवश्यकता नही होती,,,राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी पिछले वर्ष 01 दिसम्बर से की गई थी जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था..इस बार किसानों के हितों को ध्यान में रख कर राज्य सरकार धान खरीदी 01 दिसम्बर के स्थान पर 01 नवम्बर से एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की व्यवस्था करे….

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन