151 मास्टर ट्रेनरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतन्त्र एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए आज लोहिया कलाभवन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति में 151 मास्टर ट्रेनरो का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सी0डी0पी0ओ0 मो0अरशद ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनरो को जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट को सेट करने और मॉकपोल प्रक्रिया, मशीन की सीलिंग, स्पेशल टैंग तथा एड्रेस टैग लगाना, व विभिन्न प्रोफार्मा के बारे में जानकारी दी गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरो को निर्देश दिया कि आप लोग सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे अभी सही ढंग से जानकारी प्राप्त कर ले। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जाकरी किये गये वीडियों में देख ले। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डी0सी0एन0आर0एल0एम0 योगेन्द्र लाल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खड आर0के0नेहरा एवं अन्य संबधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर