रूधौली से कांग्रेस प्रत्याशी बने बसन्त चौधरी

अवसर मिला तो रूधौली में शुरू होगा औद्योगिक विकास का नया युग- बसन्त चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसन्त चौधरी को पार्टी ने रूधौली  विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित किये जाने पर जिला और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वे पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैंदान में उतरंेगे और मतदाताओं के आशीर्वाद से रूधौली में एक नये राजनीतिक विश्वास का युग शुरू होगा।
बसन्त चौधरी ने कहा कि  वे रूधौली क्षेत्र की जरूरतोें को समझते हैं और बस्ती में श्री कृष्णा हास्पिटल के बाद उनके पास लोगों को रोजगार देने की अनेक योजना है। विशेषकर डेयरी उद्योग के साथ ही उनका लक्ष्य ऐसे उद्योगों की स्थापना करना है जिससे रूधौली के युवाओं को रोजगार के लिये महानगरों की ओर न भटकना पड़े। कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश  अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के साथ ही लाखों निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।
बसन्त चौधरी ने कहा कि आज हम देश में जिस विकास यात्रा को देख रहे हैं उसके पीछे कांग्रेस ही है। देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण और बलिदान देने में कांग्रेस का कोई शानी नही है। कांग्रेस अपने नीति, कार्यक्रम और जनविश्वास के आधार पर चुनाव जीतने के साथ ही प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर