कोविड-19 टीकाकरण में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी जगदीश कुमार यादव सस्पेंड

अनुशासनिक कार्यवाही करने के लिए सीडीओ को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: कोविड-19 टीकाकरण में लापरवाही पर परसरामपुर ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी जगदीश कुमार यादव को भारी पड़ी। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने उन्हें निलम्बित करते हुए अनुशासनिक कार्यवाही करने के लिए सीडीओ को निर्देशित किया। इसके अनुपालन में अनुशासनहीनता, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किए जाने के कारण जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस दौरान वे परसरामपुर ब्लाक से संबद्ध रहेंगे तथा कोविड-19 टीकाकरण एवं फीडिंग का कार्य करेंगे। बिना अनुमति के ब्लाक मुख्यालय नही छोडे़गे। बीडीओ दुबौलिया को पूरे प्रकरण का जॉच अधिकारी नामित किया गया है।
ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया श्रीमती अमृत पाल कौर ने 12 जनवरी को जिलाधिकारी को इस आशय का रिपोर्ट दिया था कि ग्राम विकास अधिकारी जगदीश कुमार 11 जनवरी को पूरे दिन अनुपस्थित रहें, 12 जनवरी को ब्लाक पर आने के बावजूद उन्होने टीकाकरण या फीडिंग संबंधी कोई कार्य नही किया। साथ ही सर्वे का कार्य भी पूरा नही किया गया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए सीडीओ को निर्देशित किया था।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर