चित्रांश क्लब ने जरूरतमंदों में किया खिचड़ी का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज डेस्क:

बस्ती:  सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब बस्ती इकाई द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर क्लब के जिला संयोजक अविनाश श्रीवास्तव और अध्यक्ष गजालुर रहमान के संयोजन में गरीब बस्ती में खिचड़ी सामग्री का वितरण किया गया। कटेश्वर पार्क के निकट स्थित बसफोड़ परिवारों में चावल, दाल, नमक, आलू, मसाला आदि मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।
क्लब अध्यक्ष गजालुर रहमान ने कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता को बढावा देने वाला है। अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में खिचड़ी पर्व का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। सूर्य की नवीन ऊर्जा जीवन को आलोकित करे, यही हम सबका लक्ष्य होना चाहिये। उन्होने लोगों को कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेष नारायण गुप्ता, रणदीप माथुर, मकसूद, डा. मनोहर हुसेन, कृष्ण कुमार प्रजापति, एहसानउल्ला, राजेश गुप्ता, मो. अनस आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन