खिचड़ी मेले में भी हो रही टीबी मरीजों की पहचान

अब तक 120 मरीजों के लिए जा चुके हैं सैंपल

82 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 38 सैंपल की जांच बाकी

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जांच की सुविधा उपलब्ध

कबीर बस्ती न्यूज:

गोरखपुर: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोरखनाथ खिचड़ी मेले में भी टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है | इसके लिए जिला क्षय रोग केंद्र ने एक स्टॉल लगाया है, जिसके माध्यम से लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है और संभावित लक्षण वालों   की जांच भी की जा रही है । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि  13 जनवरी से 17 जनवरी के बीच 120 मरीजों के सैंपल लिये गये जिनमें से 82 की रिपोर्ट निगेटिव रही है । 38 सैंपल की जांच अभी हो रही है । मेले में यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपलब्ध है ।

डॉ. मिश्र ने बताया कि स्टॉल गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास लगाया गया है, जहां पर विभाग के दो स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए  हैं । आगंतुकों को टीबी से जुड़ी ज्ञानवर्धक सामग्री दी जाती है । पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से भी जानकारी दी जा रही है । लोगों को बताया जा रहा है कि गैर सरकारी व्यक्ति द्वारा भी टीबी का नया मरीज खोजने में मदद करने पर पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है । इतना ही नहीं टीबी मरीज को इलाज के दौरान प्रतिमाह 500 रुपये  खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत दिये जाते हैं । टीबी मरीजों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की योजना एक अप्रैल 2018 से संचालित है और इसके तहत जिले में 6.31 करोड़ से अधिक की राशि मरीजों को उनके खाते में दी जा चुकी है ।

उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं । इन लक्षणों वाले लोगों को मेले में ही जांच करवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है । जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स (पीपीएम) समन्वयक अभय नारायण मिश्र व जिला समन्वयक धर्मवीर प्रताप सहित पूरी टीम मेले में समय-समय पर योगदान दे रही है ।

जिले में टीबी नोटिफिकेशन का हाल

वर्ष नोटिफाइड मरीज
2018 6330
2019 10269
2020 8177
2021 11203

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर