Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने किया टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: वृहद कोविड टीकाकरण महाभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने विकास खण्ड कुदरहा के टीकाकरण केन्द्र शुकुलपुरा तथा प्राथमिक विद्यालय कड़जा अजमतपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शुुकुलपुरा टीका केन्द्र पर फर्स्ट डोज के 20 छूटे हुए लोगों के पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया।  उन्होने खण्ड विकास अधिकारी जय प्रकाश व एमओआईसी डॉ. फैज वारिश को निर्देश दिया कि 2007 से पूर्व जन्म वाले बच्चें जिनकी आयु 14 प्लस है, का तत्काल टीकाकरण कराकर दो दिन के अन्दर सूची कोविन पोर्टल पर दर्ज कराये।
उन्होने कड़जा अजमतपुर के कोटेदार पतिलाल तथा शुकुलपुरा के कोटेदार हरिश्चन्द्र को टीकाकरण में सहयोग न करने पर राशन उठान को रोके जाने का निर्देश डीएसओ को दिया। पूछताछ करने पर उन्हें ज्ञात हुआ था कि बिना टीका लगवाये ही दोनो कोटेदारों ने राशन कार्डधारक को राशन वितरित कर दिया। उन्होने निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्र की ए.एन.एम., आगनबाडी, आशा, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, हल्का लेखपाल छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी।