Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सविता समाज युवा संस्थान द्वारा धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती

कबीर बस्ती न्यूज:
लखनऊ। सविता समाज युवा संस्थान द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती जननायक कर्पूरी पार्क, सेक्टर-एच0, नीरा नर्सिंग होम में धूमधाम से मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सविता युवा संस्थान के संरक्षक शिवदत्त वर्मा, अध्यक्ष राधारानी, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव हरिशंकर नन्द, कोषाध्यक्ष राम सुमिरन व विजय वर्मा उर्फ मोनू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर की। साथ ही उन्होंने सविता समाज युवा संस्थान के संस्थापक स्व0 अनूप वर्मा को भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।
संरक्षक शिवदत्त वर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये हुये रास्ते पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी हमारे समाज के ही नहीं अपितु सभी पिछड़ी जाति के नेता थे। उन्होंने स्व0 अनूप वर्मा को भी याद किया और कहा कि स्व अनूप वर्मा ने जो अलख जलाई है, उसे सदैव जलाई रखी जायेगी।
उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने आये हुये सभी साथियों को स्वागत करते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सभी के प्रिय नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा लगा दिया। उनके त्याग व कर्तव्यनिष्ठा से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। पंकज शर्मा ने सविता समाज युवा संस्थान के संस्थापक स्व0 अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि स्व0 वर्मा सदैव समाज को एकजुट बनाये रखने का प्रयास किया। आज उन्हीं के प्रयासों से हमसब लोग साथ यहां पर इक्ट्ठा हुये है।
महासचिव हरिशंकर नन्द ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताये हुये रास्ते पर चलने की बात कही। उन्होंने स्व0 अनूप वर्मा को याद करते हुए कहा कि स्व0 अनूप वर्मा ने सविता समाज युवा संस्थान की स्थापना समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से बनायी थी, वह आगे भी चलती रहेगी। अनुभव सांस्कृति दल के राजेश कुमार त्रिपाठी व सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में बुद्धप्रकाश, रंजन शर्मा, संजय शर्मा, सूरज शर्मा, कौशल किशोर, परविन्दर व समाज के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नन्द प्रेरणा स्रोत व नन्द युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।