कोविड नियन्त्रण के लिए अभियान, सर्वे के लिए निकली आशा वर्कर की टीम

−   कोविड 19 संक्रमण के लक्षण युक्त व्यक्तियों की हो रही पहचान

−   टीकाकरण से छूटे हुए लोगों की बन ही सूची, बांटी जा रही दवाएं

कबीर बस्ती न्यूज:

संतकबीरनगर: कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्र विजय विश्वकर्मा के दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने घर घर सर्वे का अभियान शुरु कर दिया है । इसमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। साथ ही टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची भी बनायी जा रही है। लक्षण युक्त व्यक्तियों को जरुरत पर मेडिसिन किट की भी व्यवस्था हो रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत हुई है। आगामी 29 जनवरी तक घर-घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी। इसके लिए जनपद में स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए हैं। अभियान में आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य का हाल पूछ रही हैं । अगर घर में किसी को संक्रमण के लक्षण होंगे, तो उनकी पहचान के साथ ही जरूरत पड़ने पर उनकी जांच की जाएगी और उनके लिए तत्काल मेडिसिन किट की व्यवस्था की जाएगी ।

सीएमओ ने बताया कि सर्वे के दौरान दो साल के बच्चों के रुटीन टीकाकरण की जानकारी ली जा रही है । इसके साथ ही गर्भवती के टीकाकरण की जानकारी भी ली जा रही है ।  60 साल से अधिक उम्र के उन लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है  जिन्होंने कोविड टीके की पहली या दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इन सभी लोगों को कोविड से प्रतिरक्षित करने के लिए टीकाकरण अभियान से जोड़ा जाएगा।

सुरक्षा के साथ चल रहा सर्वे अभियान

बीसीपीएम महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि खलीलाबाद के देवरिया गंगा में सर्वे कार्य में लगी आशा कार्यकर्ता गीता देवी तथा संगिनी ललिता तथा टड़वा में आशा कार्यकर्ता कृष्णवती व बृजबाली का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया।  इस दौरान उन्हें बताया गया कि घर-घर सर्वे के दौरान अपनी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। कोविड के तय सुरक्षा साधनों का प्रयोग करें। आशा कार्यकर्ता को सर्वे के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा और रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी गयी ।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर