खुले में पशुओं को छोडने वालों के विरूद्ध दर्ज कराये एफ.आई.आर.:सीडीओ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : कोई भी व्यक्ति यदि अपने पशुओं को खुले में छोडेगा तो उसके विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करायी जायेंगी। उक्त निर्देश सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दिये है। सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी तथा नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को लिखे गये पत्र में उन्होने कहा है कि वे लेखपाल, चौकीदार, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम प्रधान के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करा दें तथा खुले में पशुओं को छोडने वालों के विरूद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज कराये।
उन्होने कहा है कि अधिकारी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करे तथा यह सुनिश्चित कराये कि किसी भी सड़क या खेत पर निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए न दिखें। वे यह भी सुनिश्चित कराये कि किसानों को खेत की रखवाली के लिए खेत में न सोना पड़े। उन्होने निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में ऐसे स्थलो को चिन्हित कर ले, जहॉ अन्य जनपदों से तथा स्थानीय ग्रामवासियों के स्तर से गोवंश छोड़े जाते है। निराश्रित गोवंशों को नजदीक के गोआश्रय स्थल में भेजवाये। स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए गोआश्रय स्थल या पशुवाड़ा का मनरेगा से निर्माण करा सकते है। मुख्य विकास अधिकारी ने कृत कार्यवाही के संबंध में प्रतिदिन आख्या भी तलब किया है। उन्होेने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन शाम को 06.00 बजे संकलित रिपोर्ट उपलब्ध कराये।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव द्वारा प्रतिदिन शाम को वीडियों कांफ्रेन्सिग के माध्यम से कोरोना की स्थिति, टीकाकरण के साथ-साथ गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किए जाने के संबंध में ही बैठक की जाती है। उनके निर्देशानुसार अगले तीन दिनांे में निराश्रित गोवंश को निर्धारित गोआश्रय स्थल या बाडें़ में रखा जाना है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन