प्रत्येक निर्वाचन में स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने साथ पॉच अन्य लोगों को भी मतदान करायेंगे: अभय कुमार मिश्र

                                राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना है कि प्रत्येक निर्वाचन में स्वयं मतदान करेंगे तथा अपने साथ पॉच अन्य लोगों को भी मतदान करायेंगे। उक्त विचार एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने व्यक्त किया। वे कलेक्टेªट सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि लोकतंत्र सबसे अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करके अपने पसन्द का जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है।
इसके पूर्व एडीएम ने फीता काटकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ किया तथा उन्होेने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता दिवस का शपथ दिलाया। उन्होने वहॉ उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अच्क्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीआरओ नीता यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदारिया होती है, जिसमें से प्रमुख मतदान करना होता है। 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही सभी को मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। निर्वाचन प्रभारी/डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव ने कहा कि सभी के मत का समान महत्व होता है। इसलिए सभी व्यक्तियों को बढ-चढ कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी को अशोक मिश्रा, रामकुमार पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सूर्यलाल, रफीक अहमद, श्रीमती साजिया, श्रीमती रेनू तथा कलक्टेªट के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
मण्डलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन गोरेलाल शुक्ल ने सभी अधिकारियो-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाया। इस अवसर पर सुमन श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनुपम, संतोष पाण्डेय, समीम अहमद आदि उपस्थित रहें।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक डा. राजेश कुमार प्रजापित ने अधिकारियो-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाया। इस अवसर पर गोष्ठी को स्वीप आईकान डा. श्रेया, स्वीप प्रभारी/जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजाशेर सिंह ने किया। इस अवसर पर विकास भवन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन