मुुद्दोें को लेकर नोटा के लिये प्रचार करेगी मेधा पार्टी- दीनदयाल

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल त्रिपाठी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पार्टी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, एकल पद से आरक्षण समाप्त किये जाने, एससीएसटी एक्ट का दुरूपयोग कर दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमों को वापस कराये जाने, जातिमुक्त संविधान व्यवस्था कायम करने, आरक्षण का लाभ एक बार ही दिये जाने आदि की मांग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाकर नोटा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया जायेगा।
दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि एक ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली में अलग- अलग प्रक्रिया कैसे अपनायी जा सकती है। कहा कि  ग्राम प्रधान, जिला पंचायत       अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनावों में एकल पद से चक्रानुक्रम आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है, इसे समाप्त किया जाय। अन्यथा की स्थिति में     प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल आदि के पदों पर भी चक्रानुक्रम आरक्षण लागू  किया जाय।  श्री त्रिपाठी ने कहा कि  अधिकांश राजनीतिक दल अपने वायदों पर खरा नहीं उतरे है। विशेषकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का शत प्रतिशत लाभ उत्तर प्रदेश के छात्रों को नहीं मिला। इन सवालों को लेकर मेधा युवाओं का आवाहन करेगी कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में नोटा पर मतदान कर विरोध दर्ज कराये। लोकतंत्र में मतदाताओं का यह संवैधानिक अधिकार है। राजनीतिक दल मुद्दोें से न भटके इसके लिये मेधा नोटा को हथियार बनाकर जन जागरण करेगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर