सोनभद्र: फांसी के फन्दे से झूल गयी विवाहिता, गहरी नींद मे सोते रहे परिजन

, कबीर बस्ती न्यूजः

सोनभद्र: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार ममता पत्नी श्याम बिहारी गोंड निवासी रंदह रात में खाना बनायी और घर के सभी लोगों को खिलाई। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में आकर सो गई। पति भी साथ में सोया था। रात में वह अचानक उठी और घर से करीब सौ मीटर दूर पेड़ में नायलून की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पति की नींद खुली तो बिस्तर पर पत्नी को न पाकर वह उठा और खोजने लगा। पति श्याम बिहारी ने पत्नी के मोबाइल पर काल किया तो घंटी बचने लगी और कुत्ता भौंकने लगा। इसके आधार पर वह आगे बढ़ा तो पत्नी पेड़ पर लटक रही थी। उसने अपने घरवालों को भी जगाया। फिर रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये। पति ने घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव को दिया। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन