शादी समारोह में हर्ष फायरिंग मे सेना के जवान को लगी गोली, मौके पर मौत, आरोपी फरार

  गोली लगने से सेना के जवान की मौत, आरोपी फरार

कबीर बस्ती न्यूजः

उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह में सेना के एक जवान को गोली लग गई है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. कहा जा रहा है कि बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात शादी समारोह कार्यक्रम था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए सेना के जवान को उस वक्त गोली लग गई, जब वहां पर मौजूद रायबरेली का एक युवक हर्ष फायरिंग करने लगा. गोली लगते ही सेना का जवान जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर शादी- बारात की खुशियां मातम में बदल गई. वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. और हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश के लिए दबिश दे रही है.

दरअसल, उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के पितुवाखेड़ा निवास रामपाल यादव के बेटे रजनेश यादव की बाराती थी. जहां इसी थाना क्षेत्र के यशवंतखेड़ा निवासी उज्ज्वल यादव (35) पुत्र सोमनाथ शामिल होने आया था. बारात जाने से पहले द्वारचार निकासी का प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान मूलचंद यादव निवासी मड़ई खेड़ा थाना सरेनी जनपद रायबरेली अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने लगा. बताया जाता है कि पास में ही मौजूद सेना का जवान उज्ज्वल यादव के हर्ष फायरिंग के दौरान गोली सीने में जा लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौजूद लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

मौके से हर्ष फायरिंग करने वाला भाग निकला
वहीं, मौके से हर्ष फायरिंग करने वाला भाग निकला. इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना के जवान का शव उन्नाव मोर्चरी भिजवाया है. पुलिस हर्ष फायरिंग करने वाली की तलाश के लिए दबिश दे रही है. मृतक उज्ज्वल सेना में जवान है. बताया जा रहा है कि शनिवार को ही वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने के घर आया था. हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. सेना के जवान का शव मोर्चरी में भिजवा दिया गया है. इधर उन्नाव पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि थाना बिहार के एक गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली है. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसके द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है, उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएग. यह व्यक्ति जनपद रायबरेली थाना श्रेणी का रहने वाला है. उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम क्षेत्राधिकारी बीघापुर के नेतृत्व में रायबरेली भेजी गई है.

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर