कुशीनगर में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान टूटा कुएं पर लगा स्लैब, दो महिलाओं सहित 13 की दर्दनाक मौत

कबीर बस्ती न्यूजः

कुशीनगर:  नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे कुएं पर रखा स्लैब टूट कर गिरने से 30 लोग कुएं में गिर गए। हादसे में दो महिलाओं और 11 अन्य जिसमे बच्चे, किशोर-किशोरी, युवक युवती शामिल हैं की मौत गई। घटना के समय सभी लोग एक परिवार में हल्दी की रस्म के उत्सव में चल रहा डांस देख रहे थे। कई थानों की फोर्स रेस्क्यू आपरेशन कर बाहर निकाला।

ऐसे हुआ हादसा

उक्त थाना क्षेत्र के नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र की बृहस्पतिवार को शादी थीं। वैवाहिक रस्म के क्रम में महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के दौरान गांव में स्थित कुआं पर मटकोड़ करने गई थीं। उनके साथ बच्चे भी गए थे। इसके बाद कुआं पर बने ढक्कन, स्लैब पर खड़ा होकर डांस देखने लगे। इस बीच स्लैब टूटकर कुआं में गिर पड़ा। बच्चे समेत महिलाएं कुआं में गिरकर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस सभी को बाहर निकाला

इस बीच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सबको बाहर निकाला। इसमें डेढ़ घंटे लग गए और तब तक काफी देर हो चुकी थी। 11 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। इधर कोटवा सीएचसी में भर्ती दो बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। सीएमएस डा एसके वर्मा ने बताया कि पांच से 25 वर्ष के नौ लोगों की और दो महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। डीएम एस राजलिंगम व एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि इस लोमहर्षक घटना से सभी स्तब्ध हैं। जांच कराई जा रही है कि घटना में लापरवाही कहां और कैसे हुई।

मुख्यमंत्री ने शोक जताया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुए में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

इनकी हुई मृत्यु

परी पुत्री अजय चौरसिया उम्र डेढ़ वर्ष निवासी निबुवा नौरंगिया थाना निबुवा नौरंगिया, मीरा पुत्री सुग्रीव विश्वकर्मा 22 वर्ष, सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 09 वर्ष, राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 20 वर्ष, मन्नू पुत्री श्रवण विश्वकर्मा 12 वर्ष, पूजा यादव पुत्री बलवंत यादव 20 वर्ष, शशिकला चौरसिया पुत्री मदन 16 वर्ष, ज्योति चौरसिया पुत्री राम बड़ाई 15 वर्ष, पूजा चौरसिया पुत्र राम बड़ाई 17 वर्ष, ममता पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष, शकुंतला पत्नी भोला 34 वर्ष, बृंदा पुत्री मंगरू 20 वर्ष,आरती पुत्री इंद्रजीत चौरसिया 07 वर्ष पता कसया थाना कसया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर