खुशहाल परिवार दिवस के साथ ही मनाया जाएगा एनएसवी डे

–     हर ब्लाक क्षेत्र से कम से कम तीन पुरुष नसबन्दी कराने का प्रयास होगा

 –    परिवार नियोजन के साधनों के प्रति लोगों को करेंगे जागरुक  

कबीर बस्ती न्यूजः

संतकबीरनगर: योग्य दम्पत्ति को परिवार नियोजन की सेवा और साधनों के प्रति जागरुक करने के लिए खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन आगामी 21 फरवरी को किया जाएगा। इसी दिन विशाल पुरुष नसबन्दी सेवा दिवस का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्रविजय विश्वकर्मा ने  बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहन झा के निर्देशन में स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों के कर्मियों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स की मदद से तथा उत्‍तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ( यूपीटीएसयू )  के तकनीकी सहयोग से जिले में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन हर माह की 21 तारीख को होता है। इस बार परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विशाल पुरुष नसबन्दी सेवा दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हर ब्लाक से कम से कम तीन पुरुष नसबन्दी का प्रयास होगा । परिवार नियोजन के अस्थायी साधन इस दिवस के अलावा भी सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध रहते हैं । इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आशा कार्यकर्ता की मदद ले सकते हैं ।

ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया गया है कि इस मौके पर प्रयास किया जाए कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने वाले दम्पत्ति का स्वास्थ्य इकाइयों पर सम्मान हो और उनके अनुभव भी साझा किये जाएं। उन्होंने बताया कि जो लोग इन सेवाओं को आगे बढ़ कर अपनाना चाहते हैं वह निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों तक पहुंचने के लिए अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता का सहयोग ले सकते हैं। आशा कार्यकर्ता अधिक से अधिक पुरुष नसबन्दी कराने के लिए प्रतिबद्ध हों। इस दौरान कोविड के सारे प्रोटोकाल का अनुपालन करना होगा।

शत प्रतिशत साधन की उपलब्धता होगी

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ मोहन झा ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार नियोजन की साधनों की सभी इकाइयों पर शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। इस बार लाभार्थियों में भी दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने का प्रयास है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है। हौसला साझेदारी के तहत स्‍पर्श हास्पिटल भुजैनी में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

पुरुष नसबन्दी पर मिलती है प्रोत्साहन राशि

सीएमओ ने बताया कि नसबन्दी कराने वाले पुरुष को 3000 रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ ही नसबन्दी के लिए प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ता को 400 व सेवा प्रदाता को भी 400 रुपए की राशि प्रोत्साहन के रुप में दी जाती है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर