डा. आलोक रंजन जैसे शिक्षित युवा लायेंगे राजनीति में बदलाव- डा. आर.एन. चौधरी

बसपा के मुण्डेरवा कार्यालय का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । शनिवार को वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी डा. आर.एन. चौधरी ने मुण्डेरवा कस्बे में बहुजन समाज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि राजनीति में अच्छे लोग आयेेंगे तभी मतदाताओं की आकांक्षायें पूरी होंगी। बस्ती सदर से डा. आलोक रंजन स्वच्छ छवि के प्रत्याशी और चिकित्सक हैं। पढ़े लिखे योग्य लोगों का विधानसभा में होना जरूरी है। आलोक जैसे युवा राजनीति के क्षेत्र में बड़ी संभावना है। यह अच्छी बात है कि उन्हें सभी वर्ग के मतदाताओं का  समर्थन प्राप्त हो रहा है।
कार्यालय उद्घाटन के मौके पर अनेक वक्ताओं ने कहा कि बस्ती सदर की यह सीट बसपा के लिये सदैव प्रभावशाली रही है। यही से पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार नन्दू ने जगदम्बिका पाल और उनके पुत्र पाल को पराजित किया था। प्रत्याशी डा. आलोक रंजन ने कहा कि बस्ती का बेटा हूं, अवसर मिला तो जितना संभव होगा विकास कार्य को गति देने के साथ ही लोगों का भरोसा जीता जायेगा। कहा कि उन्होने अपने पिता वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. वी.के. वर्मा से बचपन से ही समाजसेवा का गुण सीखा है।
भाजपा, सपा से ऊबे मतदाता इस बार बसपा के पक्ष में मतदान का मन बना चुके हैं। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार चौधरी उर्फ नाटे चौधरी, महेन्द्र कुमार चौधरी, डा. परमात्मा प्रसाद, पंकज भट्ट, अभय वर्मा, डा. मदन सिंह, अरविन्द कुमार चौधरी, डा. परमात्मा चौधरी, रामवेलास, भरथराज चौधरी, सुभाष चन्द्र, डा. सतीश चन्द्र चौधरी, दिलीप चन्द्र चौधरी, गंगाराम, रघुनाथ पटेल, मस्तराम, दिवाकर कपूर, काली चरन, मुन्नालाल, सुरेन्द्र कुमार, घनश्याम पति,डा. राम जियावन, चन्द्रशेखर तिवारी, अंकुर पाण्डेय, दीनबंधु उपाध्याय, विनय मौर्य, डा. वी.के. वर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर