भोजपुरी फिल्म जिंदगी बन गये हो तुम का ट्रेलर रिलीज

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: अमन फिल्म्स सिने विजन के बैनर तले बनी भोजपुरी की बहुप्रतिक्षित फिल्म “जिंदगी बन गये हो तुम” का ट्रेलर शनिवार को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद भोजपुरी बेल्ट में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है फिल्म में भोजपुरी के सुपर स्टार शुभम तिवारी और गणेश गुप्ता जहाँ जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहें हैं. वहीँ फिल्म में फेयर लवली गर्ल रितु सिंह के साथ रोमांश के तडके लगाते हुए दर्शको पर छाप छोड़ने में सफल रहें हैं. फिल्म की कहानी सामाजिक संबंधों के इर्दगिर्द बुनी गई है. जिससे यह फिल्म दर्शकों को आसानी से जोड़ने में सफल होगी.

फिल्म का निर्देशन फेमस कोरियोग्राफर अरुणराज नें किया है. फिल्म को देख कर यह अंदाज लगाना कठिन की यह निर्देशन में उनकी शुरुआत है. उन्होंने बहुत कसा हुआ निर्देशन किया है. वहीँ फिल्म के निर्माता नेपाल राष्ट्र के निवासी किशोर यादव के साथ ही भोलेंद्र पटेल हैं.  पूरी तरह से एक पारिवारिक व साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्म जिंदगी बन गये हो तुम की पूरी शूटिंग गोरखपुर के आसपास के कई रमणीय स्थलों पर की गई है. इस फिल्म में मारधाड़कॉमेडीरोमांस व रोमांच का जबरदस्त तड़का दिया गया है.

फिल्म में शुभम तिवारीऋतू सिंह और गणेश गुप्ता देव सिंह के अलावा अनूप अरोरासोनम तिवारीकिरण यादवजे नीलमसाहेब लाल धारीनिवेश त्रिपाठीविनय गुप्ताकन्हैया सहित  भोजपुरी सिनेमा के कई जानेमाने चेहरे नजर आएंगे.

इस फिल्म के निर्देशन के अलावा व कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी भी अरुण राज नें ही निभाई है. इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रख कर निर्मित किया गया है. फिल्म के सह निर्देशक रवि तिवारी हैं व लेखक राकेश त्रिपाठी हैं. फिल्म का छायांकन माही नें किया है और गीत-संगीत विनय बिहारी का है. कला संजय देहाती का है .

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर