यूपी पुलिस की गुंडागर्दी: शान मे पुलिस कर्मी ने लहराई पिस्टल, बस चालक को पीटा, शस्त्र लाइसेंस निरस्त

पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे को सौंपी गई
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सिपाही की शस्त्र लाइसेंस कर दी निरस्त

कबीर बस्ती न्यूजः

बाराबंकी: पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं क्योंकि जिस तरह से पुलिस की दबंगई और गुंडागर्दी देखने को मिलती है उससे उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि लगातार धूमिल होती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर प्रशिक्षु पुलिस कर्मी की शादी के बाद बारात वापस लौट रही थी। तभी उसकी गाड़ी में प्राइवेट बस ने हल्की सी टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बीच में एक पुलिसकर्मी बाहर निकला और बस चालक की पिटाई कर दी। हवा में पिस्टल लहराने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक करेंगे मामले की जांच

मामला बस्ती का बताया जा रहा है। जहां पर एक प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी की शादी की बारात गई थी। इस बारात में बाराबंकी में तैनात सिपाही भी शामिल हुआ था। बारात वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में एक प्राइवेट बस ने दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। फिर क्या था बस के चालक और परिचालक और बारातियों के बीच में वाद विवाद होने लगा। इतने में बाराबंकी में तैनात सिपाही कार से उतरा और अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर हवा में लहराते हुए चालक की पिटाई कर दी। उसको धमकाया।

बस में सवार किसी यात्री ने इस वाक्य का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने तत्काल सिपाही की शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दी। इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे को सौंपी गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर