बागपत: दिनदहाडे आशिक ने नशे में भरे बाजार मे रेत दिया प्रेमिका का गला, किया सरेंडर

कबीर बस्ती न्यूजः

बागपत: दिनदहाड़े एक प्रेमी ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी वारदात में इस्तेमाल चाकू को पकड़ कर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बागपत थाने के उपनिरीक्षक ने बताया कि 20 वर्षीय दीपा का रिंकू के साथ प्रेम प्रसंग था. रिंकू दीपा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे. उसने शादी नहीं करने पर दीपा को जान से मारने की धमकी दी थी. लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया

बागपत स्थित एक इंटर कॉलेज में चपरासी का काम करने वाली पीड़िता के पिता नैन सिंह ने कहा कि दो दिन पहले यह शख्स अपने परिवार के साथ मेरी बेटी की शादी का हाथ मांगने आया था. हम इसके लिए तैयार नहीं थे. वह पढ़ रही थी. उसने शादी नहीं करने पर दीपा को जान से मारने की धमकी दी थी. गुरुवार को दीपा बाजार से घर लौट रही थी तभी गुरुद्वारा गली के पास रिंकू ने उस पर हमला कर दिया.

रिंकू ने पीड़िता के गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू मार दिया और फरार हो गया. लोग घायल लड़की को पास के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में धुत आशिक खुद ही चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गया और कहने लगा साहब, मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने अपनी प्रेमिका को मार डाला है.

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन