आज कोरोना के 66 नए मरीज़ों की हुई पहचान,भाटापारा में 12 मरीज मिले। दो की मौत,161 मरीज़ हुए स्वस्थ


बलौदाबाजार।8 अक्टूबर/ जिले में कोरोना के 66 नये मरीज़ों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 3,890 पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ होने पर 161 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। इसमें 85 कोविड अस्पतालों और 76 होम आइसोलेशन के मरीज़ शामिल हैं। दो लोग की मौत भी आज रिकार्ड की गई। इसमें बिलाईगढ़ और बलौदाबाजार विकासखण्ड से एक-एक मरीज़ शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना एवं जटिल बीमारियों से अब तक हुई मौत की संख्या 48 हो गई है। सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कि जिले में कोरोना जांच के आज 747 नमूने लिए गए। इसमें 477 एंटीजन, 187 आरटीपीसीएआर और 83 ट्रू नॉट के सैंपल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज मिले 66 पॉजिटिव मरीज़ों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 22, भाटापारा से 12, बिलाईगढ़ से 9, कसडोल से 12, पलारी से 4 और सिमगा से 7 पॉजिटिव मरीज़ शामिल हैं। जिले में बेहतर देखरेख एवं स्वास्थ्य सुविधा के कारण मरीज़ जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में अब तक 2 हज़ार 546 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब केवल 1 हज़ार 296 रह गई है, जिनका इलाज़ कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं। कोरोना मरीज़ों की त्वरित पहचान के लिए संचालित सघन सामुदायिक सर्वेक्षण के चौंथे दिन जिले में आज लगभग 50 हज़ार घरों में सर्वे किया गया। इसमें 727 लक्षणयुक्त मरीज़ पाये गये। जिनका कोरोना जांच किया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी