उन्नाव: यमराज बन सोये दो पेट्रोल पंप कर्मियों पर चढा टैंकर, एक कर्मी की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

कबीर बस्ती न्यूजः

उन्नाव: डीजल उतारने पेट्रोल पंप पहुंचे टैंकर चालक की अनुपस्थित में परिचालक ने गाड़ी स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। जिससे वहां चारपाई पर लेटे दो पेट्रोल पंपकर्मी ट्रक के नीचे दबकर घायल हो गए। जिसमें से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस द्वारा म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चारपाई लगाकर लेटे हुए थे कर्मी

थानाक्षेत्र माखी के गांव पुरवा टेनई निवासी श्रीपाल पुत्र श्रीकृष्ण गांव के ही अपने साथी लक्ष्मण पुत्र बरजोर के साथ बांगरमऊ क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित आर एस चौराहे के निकट एक पेट्रोल पंप पर रहकर नौकरी करते है। कहा जा रहा है बीती रात वह पेट्रोल पंप पर ही चारपाई लगाकर लेटे हुए थे। तभी वहां एक टैंकर डीजल लेकर टंकी पर आया हुआ था। जिसे चालक मौके पर खड़ी कर परिचालक के सुपर्द छोड़कर अपने घर चला गया।

पेट्रोल पंप कर्मियों पर चढ़ गया ट्रक

लोगों में चर्चा है कि परिचालक द्वारा कुछ नसे आदि का सेवन किया गया था। जिसके बाद मध्य रात करीब परिचालक द्वारा गाड़ी स्टार्ट कर दी गयी। साथ ही गाड़ी आगे बढ़ती हुई चारपाई पर लेटे पेट्रोल पंप कर्मियों पर चढ़ गई। जहां सोये दोनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में दोनो को बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने 38 वर्षीय श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। तथा साथी घायल लक्ष्मण के हाथ टूटे होने की आशंका जताते हुए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

घटना के बाद पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिचालक मौका पाकर फरार हो गया। घटना के संबध में पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर