सडक हादसे मे देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, दोहरी मौत से परिवार मे मचा कोहराम

फोरलेन पार करने के लिए खड़े देवर-भाभी को ट्रेलर ने कुचला

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर बुधवार देर रात करीब दस बजे सड़क पार करने के लिए खड़ी बाइक पर सवार देवर-भाभी की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के थरुवापुर गांव के रहने वाले इंद्र प्रकाश मिश्रा बुधवार को बाइक से अपनी भाभी अनुपम मिश्रा को बैठाकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली मिश्र गांव में रिश्तेदारी में गए थे। देर रात दोनों लोग बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी बस्ती से अयोध्या जा रहे चावल लदे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में लेकर पलट गया। जिससे बाइक सहित ट्रेलर और चावल के बोरे के नीचे वे दब गए। घटना में इंद्र प्रकाश मिश्रा (28) पुत्र राम हरीश मिश्रा और इनकी भाभी अनुपम मिश्रा (32) पत्नी विष्णु प्रकाश मिश्रा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घंटों मेहनत के बाद ट्रेलर को हटवाकर दोनों के शवों को बाहर निकलवाया। वहीं, इस घटना की सूचना परिजनों को दी।

दोहरी मौत से परिवार में मचा कोहराम

फोरलेन पर सड़क हादसे में मृत देवर-भाभी का शव बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव थरुआपुर लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखों में आंसू छलक गए। दिवंगत इंद्र प्रकाश मिश्रा अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इनके पिता राम हरीश मिश्रा की मौत कई साल पहले हो गई थी। माता कमलेश मिश्रा की एक साल पहले कोरोना से मौत हो गई थी। बड़े भाई सत्य प्रकाश मिश्रा अहमदाबाद और दूसरे नंबर के भाई विष्णु प्रकाश नोएडा में रहते हैं। सबसे छोटे भाई सूर्य प्रकाश लखनऊ में रहते हैं। घर पर बड़े पिता राम नसीब मिश्रा ही सबकी देखभाल करते हैं। बहु और भतीजे की दर्दनाक मौत से वह बदहवास हो गए हैं। बुधवार को दिन में 11 बजे बाइक से भतीजे और बहू को रिश्तेदारी में भेजे थे। लेकिन, उन्हें यह नहीं पता था कि अब ये दोनों कभी भी लौटकर नहीं आएंगे। भाई और भयहु की मौत से परिवार के राम प्रकाश मिश्रा का भी रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना की सूचना पर दिवंगत इंद्र प्रकाश मिश्रा के दोनों भाई घर के लिए रवाना हो गए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन