Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

21 से 27 मार्च तक आयोजित किया जायेंगा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: 21 से 27 मार्च तक स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने दिया है। उन्होने विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि कार्यक्रम संबंधी गतिविधिया तिथिवार निर्धारित की गयी है। शून्य से 06 वर्ष के बच्चों को चिन्हित कर पोषण टैªकर ऐप के माध्यम से पंजीकरण किया जायेंगा। उन्होने निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ, आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा तथा एस.एस.जी. टीम के द्वारा ऐसे बच्चों का वजन, लम्बाई, वृद्धि आदि का विवरण ऐप पर दर्ज कराये। उन्होने निर्देश दिया है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर मीटिंग करके कार्यक्रम को निर्धारित तिथि तक सम्पन्न कराये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने कहा कि स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा कार्यक्रम में स्वयं सेवी संगठनों को भी जोड़ा गया है। शून्य से 6 वर्ष के जो बच्चें आगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत नही है को भी चिन्हित करके उनका विवरण पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज कराया जा सकेंगा। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी बच्चा छूटने न पाये। पोषण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बच्चे को कुपोषण मुक्त करने के लिए यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
बैठक का संचालन करते हुए यूनिसेफ के मण्डल समन्वयक सुरेश तिवारी ने ऐप के बारे में तकनीकी जानकारी दिया। बैठक में एन.आर.एल.एम. रामदुलार, डीआईओएस डी.एस. यादव, प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, अपर संख्याधिकारी नागेन्द्र, सभी सीडीपीओ उपस्थित रहें।