Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बागपत: 50 हजार का इनामियां, दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कपिल बसी की 11 लाख चार हजार रुपये की संपत्ति कुर्क

कबीर बस्ती न्यूजः

बागपत: जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कपिल बसी की 11 लाख चार हजार रुपये की संपत्ति को अवैध घोषित करते हुए पुलिस ने कुर्क कर लिया। करीब डेढ़ माह से फरार कपिल को दबोचने के लिए पुलिस लगातार यूपी और हरियाणा में दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित है।

गांव बसी निवासी किसान सत सिंह (80) 31 जनवरी को अपने पोते मनदीप (24) के साथ खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर मिल में ले जा रहे थे। वहीं रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। सत सिंह की पुत्र वधु सरिता ने कोतवाली में गांव के ही कपिल और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को तभी गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस कपिल बसी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यूपी और हरियाणा में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। एसपी नीरज जादौन ने कपिल बसी पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने भी बागपत न्यायालय में उसकी संपत्ति को अवैध घोषित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने कपिल बसी की 11 लाख 4 हजार रुपये की संपत्ति को अवैध घोषित कर दिया। सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने बुधवार को पुलिस बल के साथ बसी गांव में पहुंचकर मुनादी कराई और उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया।

घर पर केवल मां और भाभी ही मिली
सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा कपिल के घर पहुंचे। घर में उसकी मां अमरेश और भाभी रेशू ही थी। पुलिस ने जब उन्हें कुर्की की कार्रवाई की जानकारी दी तो दोनों घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां चली गईं।