Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगी चिकित्सकीय सेवाएं

एएमए के सदस्य सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिलकर सौंपेगा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: राजस्थान के दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या मामले में विरोध दर्ज कराने के लिए शनिवार को एएमए की ओर से सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं बंद रहेंगी। मामले को लेकर शुक्रवार को एएमए कार्यकारिणी की एक आकस्मिक बैठक एएमएससी में हुई। जहां पर आईएमए की ओर से जस्टिस फार लेट डॉ. अर्चना शर्मा, आईएमए प्रोटेस्ट डे को लेकर चर्चा हुई।

निर्णय लिया गया कि शनिवार को आईएमए हेडक्वाटर के निर्देशानुसार सभी चिकित्सकीय सेवाएं निर्धारित समय तक बंद रहेंगी। सभी एएमए सदस्यों की एक आकस्मिक आम सभा सुबह 11 बजे एएमएसीसी में होगी। जिसके बाद सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपेगा।

बैठक में अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. अनूप सिंह चौहान आदि शामिल रहे। शुक्रवार की शाम घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला।