Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्यूज:

फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर औरैया में तैनात पुलिसकर्मी ने फिरोजाबाद की एक युवती का दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर उसने मना कर दिया। शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मी युवती को घर से ले गया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर उसकी दोस्ती औरैया में तैनात पुलिसकर्मी रंजीत निवासी गांव अटा नवा टेडा थाना बरनाहल (मैनपुरी) के साथ हुई थी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और वो दोनों मिलने लगे। इस दौरान सिपाही ने उसे शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे कई बार उसायनी स्थित होटल में भी लेकर गया।

जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। शुक्रवार को आरोपी पुलिसकर्मी उसके घर से उसे अपने साथ लेकर उसायनी स्थित एक होटल पर पहुंचा। जहां मना करने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी उसके परिजन होटल पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाश कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।