Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बस्ती: खंडहर हो चुके मकान की खुदाई के दौरान मिले भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और सिक्कों के साथ हुए बाजीगरी पर उठने लगे सवाल

​प्रशासन ने केवल 36 चांदी के सिक्कों को जमा होना दर्शाया बाकी सिक्कों व गहनों का पता नही
कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। जिले के हर्रैया तहसील के सुकरौली चौधरी गांव में खंडहर हो चुके मकान की खुदाई में भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और सोने व चांदी के सिक्के तो मिले लेकिन गहनों और सिक्कों के साथ जिम्मेदारों ने ही बाजीगरी कर दी। प्रशासन के तरफ से केवल 36 चांदी के सिक्के जमा होना दर्शाया गया है जबकि वायरल वीडियो के अनुसार सिक्के एक झोले मे भरे जा रहे हैं। निश्चित रूप से खुदाई के दौरान मिले सिक्कों की संख्या अधिक रही होगी। जिसका कोई अता पता नही है। भारी मात्रा मे बरामद सिक्कों को कौन डकार गया इसका कुछ पता नही है। प्रशासन ने केवल 36 चांदी के सिक्के लिखापढी मे दिखाया है। और बडी संख्या मे मिले सिक्के और गहने किसके कब्जे मे हैं अपने आप मे एक बडा सवाल है जिसका उत्तर प्रशासन के पास भी नही है। समूचे प्रकरण पर जिम्मेदारों की रहस्यमयी चुप्पी लोगों की दिलो दिमाग पर पुष्ट संदेह पैदा करने के लिए मजबूर कर रही है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि अगर किसी के निजी सम्पत्ति से सिक्के मिलते हैं तो उस पर सरकार का कोई हक नही है। उस मिले सिक्कों पर उस भूमि/सम्पत्ति के स्वामी का ही अधिकार है। लेकिन यहां तो जिला प्रशासन ने कार्यवाही का गदा चला दिया।

खंडहर हो चुके मकान की खुदाई में भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के निकलने की खबर कौतूहल का विषय बन गया है। खुदाई में सोने-चांदी के जेवरात निकलने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर खुदाई का काम रुकवा दिया। खुदाई के स्थान पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुरातत्त्व विभाग अब इस खंडहर की खुदाई करेग। जानकारी की अनुसार हरिराम चौबे गांव के ज़मीदार थे, 40-50 गांव की लगान वसूलते थे। उनके पास काफी जमीन और धन था । उनके 3 पुत्र थे जिनकी 8 लड़कियां हैं। तीनों पुत्रों के निधन के बाद खपरैल का मकान धीरे-धीरे खंडहर में बदल गया। उनकी बेटियां मकान की खुदाई कराने के लिए जेसीबी बुलाई, खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने चांदी के सिक्के मिले। जेसीबी चालक का कहना है कि वो लोग सोने चांदी के सिक्के अपने साथ ले कर चले गए। किसी ने इस की सूचना डीएम को दी। डीएम ने खुदाई को रुकवा कर खुदाई की जगह पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया।

डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की बात सामने आने के बाद खुदाई को रुकवा दिया गया है। इस कि सूचना आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पत्र लिखा गया है जो शेष खुदाई है उनकी देख रेख में कई जाएगी। इस के अलावा जो लोग सिक्के लेकर गए हैं उन के खिलाफ नोटिस जारी कर सिक्कों को जमा करने के लिए कहा गया है।