Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मौसम विभाग की चेतावनी: तीन दिन लू की थपेडों को झेलने के लिए रहिए तैयार

कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार तीन दिन अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद अब इसमें बढ़ोत्तरी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार अगले तीन दिनों तक महानगर और इसके आसपास हीट वेव (लू) चल सकती है।

अनुमान है कि अधिकतम पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। रविवार को अधिकतम पारा 38.4 और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार कानपुर मंडल सहित मध्य और पश्चिमी यूपी के अलावा उत्तरी राजस्थान में अप्रैल की पहली छमाही के दौरान प्री मानसून गतिविधि की कोई उम्मीद नहीं है।

इस बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालय तक पहुंच सकते हैं, लेकिन वे पहाड़ियों पर बारिश जैसी कोई गतिविधि अभी नहीं होगी। इस बीच बलूचिस्तान, मध्य पाकिस्तान और थार रेगिस्तान से शुष्क हवाएं प्रदेश में जारी रहेंगी। इससे लू चलेगी। इस बीच रात की नमी रविवार को दो प्रतिशत गिरकर 17 प्रतिशत पर आ गई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, प्री-मानसून गतिविधियां जिसमें गरज, धूल भरी आंधी, तेज बौछारें आमतौर पर अप्रैल और मई के बीच शुरू हो जाती हैं।जिससे तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार अभी ये गतिविधियां नदारद हैं। अप्रैल के पहले पखवाड़े तक इन मौसमी गतिविधियों के घटित होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।सलिए 15 अप्रैल तक कड़ी गमी से राहत की उम्मीद नहीं है। अप्रैल की पहली छमाही में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी इस बार रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं।