Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

शहीदी दिवस पर याद किये गये गुरु अर्जन देव: लंगर में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शहीदों के सरताज  सिखों के  पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव  जी का  416 वां शहीदी गुरूपर्व  श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सिख संगत द्वारा शनिवार सुबह से ही गुरु के चरणों में अर्पित माथा टेकने के साथ  शब्द भजन कीर्तन के रूप  लीन रही कीर्तन का  आनद उठाया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  गुरु द्वारा कंपनीबाग एवम गुरुद्वारा गांधी नगर में तीन दिविसीय श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के उपरांत  आयोजित कीर्तन दरबार में  ज्ञानी प्रदीप सिंह एवम ज्ञानी गुरजीत सिंह रागी जत्था ने जपिओ जिन गुरु अर्जुन देव गुरु, फिर संकट  जोन गर्भ न  आईओ,   शब्द भजन श्रवण करा  कर संगत का मन जीत लिया।  सारा वातावरण बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जय  घोष से गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर  पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के  अध्यक्ष  सरदार जगबीर  सिंह ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी ने धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मुगल शासक जहांगीर ने उन्हें लाहौर में भीषण गर्मी के दौरान गर्म तवे पर बिठाकर शहीद कर दिया। इस दौरान उनके ऊपर गर्म रेत डाली गई और अन्य प्रकार की यातनाएं दी गईं। ऐसे महापुरूषों से हमें प्रेरणा लेना चाहिये।
ज्ञानी गुरजीत सिंह एवम ज्ञानी गुरजीत सिंह जी ने गुरु जी के चरणों में अरदास कर सब के जीवन की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक  सरदार   अमृत पाल सिंह सनम  एवम हरदीप सिंह दीपू आदि ने लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।  कार्यक्रम में सरदार अमृत पाल सिंह, हरदीप सिंह,  गुरविंदर सिंह, सेंकी सिंह,  साहिब सिंह आकाश, शुक्ला हरी सिंह,  मंटू शुक्ला, अमरीक सिंह हरदीपसिंह, हरजीत सिंह तरनजीत सिंह,  जसविंदर सिंह, अनूप आहूजा,  मंजीत सिंह,  नीरज कुमार, राजेन्द्र सिंह ‘ ‘काका’ अमनदीप सिंह,  रवि सिंह,  करण सिंह, अवनीश श्रीवास्तव,  हरिभजन सिंह, जसपाल सिंह, सोनूसिंह,  अरुणेश श्रीवास्तव अमनदीप सिंह, जोगेंद्र  सिंह, राजपाल सिंह, सिमर सिंह, जसबीर सिंह विक्की, कुलदीप सिंह, सोढी  मनी  सिंह, सेठी मनु सिंह, राजा सिंह, संजय तिवारी,  बलजीत सिंह, हीरू सिंह, रजत, गोलू सिंह, रिंकू सिंह मोंगा, बबलू सिंह, धीरज सिंह,  शिव पूजन सिंह, रामानंद, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, तरूण मल्होत्रा, बल्लू,  विद्यावती रजक सतनाम सिंह,  चित्रांश क्लबके  राजेश चित्र गुप्त,  आदर्श रत्नाकर, अजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार  पाण्डेय, आलोक श्रीवास्तव, जी रहमान,  गुरमीत सिंह, रोमा सिंह,  अमृत सिंह,  अश्वनी तिवारी, दीप,  अभिषेक, एस एन गुप्ता, मुजीब, शिव प्रसाद चौधरी आदि लोगो ने  योगदान दिया।