Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छात्रों को शिक्षा देने के साथ दिलाया बालश्रम निषेध दिवस पर शपथ

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती।  गरीबी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और बाल श्रम करने को मजबूर न हो जाय इस बड़े उद्देश्य को लेकर उत्थान संस्था द्वारा अध्यक्ष दिव्यांशु दूबे के संयोजन में अनेक युवा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं, उन्हें वे अपने स्तर से पाठ्य सामग्री आदि भी उपलब्ध कराते हैं। रविवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर बेलवाडाडी और कांशीराम आवास डारीडीहा पर छात्रों को पढाने के साथ ही उन्हें नाश्ता कराया गया। इसी कड़ी में छात्रों को बाल श्रम न करने की शपथ दिलाया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक दूबे ‘पीयूष’ ने छात्रों से कहा कि जिन्दगी में चाहे जितनी कठिनाइयां आये पढना लिखना मत छोड़ना। ज्ञान ही वह रास्ता है जो आपकी जिन्दगी को समस्याओं से मुक्त कर सकता है। कहा कि खूब पढिये और बाल श्रम न करें। यदि कोई जबरिया बाल श्रम कराना चाहता है तो इसकी सूचना दें, त्वरित कार्रवाई कराया जायेगा।
उत्थान संस्था के दिव्यांशु दूबे ने बताया कि लगातार बेलवाडाडी और कांशीराम आवास डारीडीहा पर प्रत्येक रविवार को गरीबों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही उन्हें बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी जाती है। बच्चों को शिक्षा में मदद के साथ ही प्रयास होता है कि सभी बच्चे स्कूल जांय, इसके लिये उन्हें और उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाता है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष त्रिपाठी, शिवम तिवारी, विशाल गौड़, आशुतोष पाण्डेय, दिव्यांश, अभिषेक चौधरी ‘भोलू’, अनुराग गोस्वामी, अम्बुज आदि शामिल रहे।