रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर को दबंग ठेकेदार ने अपने दो साथियों के साथ रात भर बंधक बनाकर पीटा

        पुलिस ने केस दर्ज अभिषेक गौड़, उसके  चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को किया गिरफ्तार
कबीर बस्ती न्यूज:

लखनऊ: रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर को दबंग ठेकेदार ने अपने दो साथियों के साथ रात भर बंधक बनाकर पीटा, फिर जान से मारने की धमकी देकर नग्न कर वीडियो बनाया। ठेकेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज अभिषेक गौड़, उसके  चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी रामपाल सिंह रेलवे रिटायर्ड इंजीनियर हैं। रामपाल ने पुलिस को बताया कि वह विभूतिखंड के वास्तुखंड में किराए पर रहते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद निजी कंपनी आर एंड सी इंफ्रा इंजीपर प्रालि से संबद्ध हैं। इन दिनों अयोध्या के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण में तकनीकी पर्यवेक्षण का काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर में काम करने के दौरान वह बिठूर निवासी ठेकेदार अभिषेक गौड़ के संपर्क में आए और अभिषेक को उनके जरिए कई काम मिले। एक सप्ताह पहले काम के सिलसिले में ही अभिषेक उनके विभूतिखंड आवास पर आया और दो दिनों तक रुककर चला गया।

आरोप है कि 8 अगस्त की रात को अभिषेक फिर घर आया। उसके साथ अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू के नाम का ही उसका चचेरा भाई और दोस्त असलम आया। इन्होंने कुछ देर बातचीत की, फिर दूसरे कमरे में ले जाकर बेड पर गिरा दिया और तार से हाथ व पैर बांध दिये। शोर मचाने पर बेडशीट फाड़कर मुंह बांध दिया। फिर नौ हजार रुपये, 30 हजार की घड़ी और चार डेबिट कार्ड लूट लिए। डेबिट कार्ड मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर सभी के पासवर्ड पूछ लिए। अभिषेक ने बाहर जाकर एटीएम पर रकम निकालने की कोशिश की, फिर वापस आकर गूगल पे और फोन पे से रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इस पर इंजीनियर ने कहा कि उसे इस तरह से भुगतान करना नहीं आता है।

आरोप है कि रकम ट्रांसफर न होने पर तीनों ने कमरे मे शराब पी। इस दौरान इंजीनियर का नग्न कर वीडियो बनाया। कहा कि किसी लड़की के साथ इस वीडियो एडिट कर वायरल करेंगे, नहीं तो 10 लाख रुपये दो। तीनों किचन से चाकू उठा लाए और अंडर गारमेंट फाड़ दिए। विरोध करने पर खूब पीटा। सुबह 4 बजे इंजीनियर को घर में बंद कर आरोपी चले गए। किसी तरह उसने अपने बेटे से संपर्क किया। बेटे ने अपने परिचित जलज तिवारी को घर भेजा। इसके बाद बुधवार को विभूतिखंड थाने में तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्र के मुताबिक रामपाल की अभिषेक से पुरानी जान पहचान थी। उन्होंने कानपुर में बिठूर का अंडर पास बनवाया था। अभिषेक पिछले हफ्ते उनसे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का ठेका मांग रहा था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके बाद उसने लूट की योजना बनाई। दो दिनों तक रहकर रामपाल के बारे में अंदरूनी जानकारी हासिल की। इसके बाद अपने चचेरे भाई व दोस्त के साथ आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। तो चार लोगों के नाम सामने आये। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अभिषेक गौड़, उसके  चचेरे भाई अभिषेक गौड़ उर्फ गोलू और गौरव सविता को गिरफ्तार किया है। वहीं, असलम की तलाश की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर