स्वस्थ मनोरंजन की कला है जादू- जादूगर डी0के0 भारत

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। जादूगर डी0के0 भारत के शो का शुभारम्भ रविवार 21 अगस्त को होटल गिरिराज मैरिज वाटिका में हुआ। जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने किया।
इसके पूर्व प्रेेस वार्ता के दौरान स्टार जादूगर डी0के0 भारत ने बताया कि जादू क्या है। कहा कि जिस चीज को आंखों से देखा जाता है, पर दिमाग समझ न पाए, उसे जादू कहते हैं। जादू कोई भूत-प्रेत या दैवीय शक्ति नहीं होती है यह स्वस्थ मनोरंजन की कला है।
जादूगर डी0के0 भारत ने बताया कि वे देश-विदेश में अपना शो कर चुके है। वे अपने शो के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं जिसमें स्वच्छता, भ्रूण हत्या, आदि को शामिल किया गया है। मूलतः बिहार राज्य की राजधानी पटना के रहने वाले जादूगर डी0के0 भारत ने बताया कि यहां दिखाये जाने वाले शो के मुख्य आकर्षण है- हवा में नाचती हुई छड़ी, जादुई मंच पर डायनासोर का हंगामा, लड़की का सर कहीं धड़ कहीं पैर कहीं, एक जिन्दा इन्सान को काटकर तीन टुकड़ों में अलग-अलग कर देना, मीना बाजार का खेल, लड़की बनी खूंखार भेड़ियां, दर्जनों पालतू जानवरों, सैकड़ों हसीन कलाकार एवं जादुई मंच पर हिपमोटिव लाइट और साउण्ड के साथ।
पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्टार जादूगर डी0के0 भारत ने बताया कि जादू की कला भारत की प्राचीनतम 64 कलाओं मे ंसर्वोपरि कला है जो आज विलुप्त होती जा रही है। उन्होने इस कला को जीवंत बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील किया।
स्टार जादूगर डी0के0 भारत ने बताया कि अपने 04 ट्रक जादुई सामान, 25 कलाकार, हजारों पक्षी एवं जानवरों के साथ शहर बस्ती के होटल गिरिराज मैरिज वाटिका में आये हैं। प्रतिदिन 02 शो एवं शनिवार और रविवार कोे 03 शो दिखाया जायेगा। प्रतिदिन के शो का समय 2 से 4 बजे तक एवं सायं 7 से 9 बजे रात्रि तक जो लगभग 2 घंटे का होगा। जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो दोपहर 1 बजे, 4 बजे से एवं शाम 7 बजे से होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मैनेजर बन्टी निनानियां भी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर