Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए अधिशासी अभियन्ता जल निगम/नोडल अधिकारी को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम/नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित ओवरहैण्ड टैंक परियोजनाओं का इम्पलिमेंटेशन सपोर्ट एजेन्सी (आई.एस.ए.) के माध्यम से पुनः निर्धारित प्रारूप पर भौतिक सत्यापन कराये। इसके साथ ही उन्होने कहा कि कितनी परियोजनाए ग्राम पंचायत स्तर से और कितनी परियोजनाए रेट्रोफिटिंग व कितनी परियोजनाओं का रीआर्गनाइजेशन किये जाने की आवश्यकता है, कितनी परियोजनाओं को जल निगम स्तर से ठीक किया जा सकता है, सभी का श्रेणीकरण कर 15 दिवस में अवगत कराये।
समीक्षा में उन्होने पाया कि जलजीवन मिशन फेज-2 व 3 के अन्तर्गत जिले के कुल लक्षित ग्रामों की संख्या 2176 है, जिसमें से 1518 ग्रामों में भूमि उपलब्ध कराये जाने का उल्लेख है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत है। इनमें से एस.डब्लू.एस.एस. को 607 ग्रामों से आच्छादित 255 परियोजनाओं का डीपीआर प्रेषित किया गया है, जिसमें स्वीकृत 212 परियोजनाओं की एस.एल.एस.सी. के सापेक्ष 142 ग्रामो से आच्छादित 70 परियोजनाओं में कार्य प्रारम्भ किया गया है।
उन्होने बैठक में परियोजना के अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि सर्वे टीम की संख्या बढाये, जिससे इस माह के अन्त तक कम से कम 10 परियोजनाओं को अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जा सके। महत्वाकांक्षी परियोजना के कार्य में शिथिलता बरतने पर सख्त कार्यवाही की जायेंगी।