29 अगस्त को आयोजित होगा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं आर०सी०सी० कालेज आफ फार्मेसी गणेशपुर बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से स्थान आर०सी०सी० कालेज आफ फार्मेसी निकट केन्द्रीय विद्यालय गणेशपुर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने दी है।
उन्होने बताया कि इस मेले में डस्की स्टालिन फरीदाबाद हरियाणा, इन्टरनेशनल प्रोटेक्शन बड़ोदरा गुजरात, प्रेरणा इनोवोटिव सल्यूशन नोयडा, कैरियर बिज रिकल सल्यूशन गुजरात होली हर्ब्स, ब्राइटफयूचर ओरगेनिक लखनऊ, ओन इण्डिया सर्विस प्रा०लि० नोयडा बालकैरो इन्टरनेशनल प्रा०लि०केरला, एस०बी०आई० इन्श्योरेन्स बस्ती तथा एल०आई०सी० बस्ती आदि कम्पनियों के भर्ती अधिकारी (कैम्पस भर्ती) के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को विभिन्न लगभग 2000 पदो पर रोजगार प्रदान करने के लिए आयेगी।
उन्होने बताया कि शैक्षिक योग्यता-कक्षा 8 पास से लेकर हाईस्कूल, इण्टर पालीटेक्निक पास अभ्यर्थी- मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रानिक ट्रेड तथा आई०टी०आई पास अभ्यर्थी डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन वेल्डर टूल एड डाई मेकर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रेड आदि बीटेक पास अभ्यर्थी मैकेनिकल ट्रेड है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होने बताया कि रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, 02 फोटो एवं बायोडाटा के साथ निःशुल्क सम्मिलित हो सकते है। इसमें प्रतिभाग करने वाले जायसीकर (अभ्यर्थी) सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर