Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तीन बार से अधिक चालान वाले वाहनों का परमिट निरस्त करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती : मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में तीन बार से अधिक चालान वाले वाहनों का परमिट निरस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि ओवरलोडिंग किसी स्तर पर बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होेने ऐसे वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि तत्काल चालान की धनराशि जमा कराये। समीक्षा में उन्होने पाया कि ऐसे वाहनों में मौके पर  25, 28, 30 टन माल लदा हुआ था। बैठक में ऐसे चालान के 25 प्रकरण प्रस्तुत किए गये थे। पहली बार कटे चालान वाले वाहनों को उन्होने 31 जनवरी तक जुर्माने की धनराशि अदा करने का निर्देश दिया है।
उन्होने निर्देश दिया कि परिवहन विभाग मानक के अनुसार वाहनों का परमिट जारी करें। स्कूली वाहनों की जॉच का अभियान चलाये। अभियान के पूर्व स्कूल प्रबन्धक, डीआईओएस तथा बीएसए के साथ बैठक करके उन्हें मानक से अवगत कराये। उन्होने कहा कि स्कूली वाहन से आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इससे किसी प्रकार का समझौता ना करें।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि शासन द्वारा जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक माह जनवरी एंव जुलाई में वर्ष में दो बार तथा विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक 04 बार कराने का निर्देश दिया गया है।
बैठक का संचालन आर.टी.ओ. रविकान्त शुक्ल ने किया। बैठक में   ए.डी. स्वास्थ्य डा. एन.के. पाण्डेय, ए.डी. बेसिक शिक्षा डा. एस.पी. त्रिपाठी, ए.आर.टी.ओ. पंकज सिंह एवं आन्जनेय सिंह, पी.टी.ओ. राजेन्द्र प्रसाद, सीओ आलोक प्रसाद, टीएसआई कामेश्वर सिंह उपस्थित रहें।