Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

4 सूत्रीय मांगों को लेकर रालोद ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाये जाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाधिकारी के   माध्यम से मुख्यमंत्री को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिये जाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं को नियंत्रित कर फसलों की बरबादी रोके जाने, वाल्टरगंज सुगर मिल को चलाये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने के बाद रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा पिछले 28 दिसम्बर से किसान संदेश अभियान के माध्यम से समूचे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। समस्याओं के समाधान हेतु लाखों पत्र किसानों और रालोद पदाधिकारियों द्वारा भेजा जा चुका है किन्तु सरकार किसान समस्याओं के समाधान की दिशा में चुप्पी साधे हुये है। चेतावनी दिया कि यदि 5 फरवरी तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर निर्णायक आन्दोलन शुरू किया जायेगा।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी, क्षेत्रीय   अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के साथ ही इन्द्र बहादुर यादव, शिव कुमार गौतम, रामकृपाल चौहान, हरिशरन चौधरी, मुन्नीलाल मास्टर, प्रदीप चौधरी, प्रशान्त वर्मा के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं किसान, मजदूर शामिल रहे।