Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मार्ग दुर्घटना में सफाईकर्मी के निधन से शोक की लहर

सीडीओ समेत अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिया श्रद्धांजलि

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । परसुरामपुर विकास खण्ड में सम्बद्ध युवा सफाईकर्मी कैलाशनाथ के मार्ग दुर्घटना में निधन से शोक की लहर है। गुरूवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति, डी.सी. मनरेगा संजय शर्मा, राम दुलार, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के साथ ही अनेक अधिकारियों, कर्मचारियांे एवं संगठन पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर सफाईकर्मी कैलाशनाथ के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि सफाईकर्मी कैलाशनाथ की परसा परसुरामपुर मार्ग पर  सुरौला स्थित राइस मिल के पास जब वे बुधवार 22 फरवरी को मोटरसाईकिल से विभागीय डाक लेकर जा रहे थे अज्ञात ट्रक की ठोकर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुदर्शन नगर गांधीनगर निवासी कैलाशनाथ अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे छोड़ गये है। संघ के स्तर पर सफाईकर्मी के परिवार को हर संभव आर्थिक सहयोग देने के साथ ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कराकर सहयोग कराया जायेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से राजा शेर सिंह, हरिकेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, शिवमंगल पाण्डेय, मुकेश सोनकर, आशुतोष के साथ ही अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी शामिल रहे।