Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने  पार्टी जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी के संयोजन में पार्टी के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की 84 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धाभाव से याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। चौधरी चरण सिंह फील्ड हास्टल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह साफ सुथरी छवि के नेता थे। उन्होंने हमेशा  किसानों की बेहतरी के लिए कार्य किया। उन्होंने शुगर मिलों के बीच की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने का काम किया था। उन्होंने किसान हितैषी जो कार्य किए हैं और जो सुझाव दिए हैं उन पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं। इन पुस्तकों को कई विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
रालोद के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौधरी और मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र   चौधरी ने कहा कि अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के अधूरे सपनों को चौधरी अजित सिंह ने आगे बढाया और अब उनके पुत्र जयन्त    चौधरी किसान हितों के लिये संघर्ष कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री के रूप में      चौधरी अजित सिंह ने किसान हितों के लिये अनेक कार्य किये। वे सदैव याद किये जायेंगे। जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव कुमार गौतम, श्रीराम मौर्य, चन्द्रिका प्रसाद, इन्द्र बहादुर यादव, गोरखनाथ चौधरी, शम्भू गोपाल चौधरी, राकेश चौधरी, प्रदीप चौधरी के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।