Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करें अधिकारी : मंडलायुक्त

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने विद्युत, बैंक, प्रदूषण बोर्ड, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने निर्देशित किया कि इंडस्ट्रीएल एरिया में विद्युत ट्रिपिंग रोकी जाय। सभी 06 हाईमास्क लाईट को कनेक्शन देकर चालू किया जाय तथा रोस्टरिंग की सूचना पूर्व में उद्यमियों को दी जाय। उन्होने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि प्लास्टिक काम्पलेक्श में जाकर विद्युत संबंधित समस्या का निराकरण करें।
समीक्षा में उन्होने पाया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 272 लोगों को 635.62 लाख रूपये कुल 114 प्रतिशत ऋण वितरित किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 260 लोगों को 503.83 लाख़ रूपये वितरित किया गया, जो 110 प्रतिशत है। एक जनपद एक उत्पाद योजना में कुल 186 लोगों को 416 लाख रूपये कुल 138 प्रतिशत ऋण वितरित किया गया। निवेशमित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में तीनों जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुयी है।
उन्होने निर्देश दिया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 में 439 इकाईयों के लिए रू0 19941.24 करोड़ का एमओयू साइन हुआ है। इसके सापेक्ष लगभग 1300 करोड़ रूपये का उद्योग 6 माह के भीतर स्थापित करके ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित किया जाना है। सभी संबंधित अधिकारी इसकी तैयारी सुनिश्चित करें।
आईजी आर.के. भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था सुधरने के कारण प्रदेश में उद्योगों की स्थापना हो रही है। पुलिस संबंधी किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए उन्होने उद्यमियों को अपना सीयूजी नम्बर भी नोट कराया। सभी विभाग इसमें सक्रिय सहयोग करें। बैठक का संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग गौरव मिश्रा ने किया। चेम्बर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरिशंकर शुक्ला, अनिल सिंह रैकवार ने उद्यमियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। बैठक में अपर आयुक्त/सीआरओ नीता यादव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, राजकुमार शर्मा, पी.एन. सिंह, ध्यानचन्द्र, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, एएमए जिला पंचायत विकास मिश्रा, उद्यमी हेमन्त कुमार सावलानी, ऋषि अग्रवाल, रामविलास, अजय, कन्हैया प्रसाद, कमल कुमार, राहुल कुमार तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।