Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

एससीएसटी मामले में दबाव बनाने के लिये आरोपियों ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मामला

बस्तीः सोनहा थाना क्षेत्र की उकड़ा गांव निवासी आरती देवी पत्नी नागेन्द्र कुमार ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामूली विवाद को लेकर गांव के ही विनय, रिंकू गोली पुत्रगण बब्बू पाठक, अनमोल पुत्र गोली 4 फरवरी को लाठी डंडों से लैस होकर घर पर चढ़ गये और परिजनों को बुरी तरह मारा पीटा, जातिसूचक गालियां दी।

घटना में आरती देवी का हाथ टूट गया तथा मालती देवी, संदीप कुमार, अरविन्द, सावित्री देवी, सुशीला को चोटें आईं। दबंगों ने बच्चों तक को नही छोड़ा, उन्हे भी मारपीट कर दहशत फैलाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष का कहना है कि सुलह के लिये दबाव बनाने तथा पक्ष को कमजोर करने के लिये आरोपियों द्वारा उनके परिवार के मुन्नीलाल,

अरविन्द, संदीप, साहिल उर्फ अरूण कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी गयी है जो पूर्णतया फर्जी और मनगढन्त है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी बेहद दबंग लोग हैं, दोनो पक्षों के बच्चों के बीच हुये मामूली विवाद को लेकर उन्होने योजना बनाकर गोलबंद होकर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है। उनके आकर परिजनों को जानमाल का खतरा है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही नही तो वे किसी अन्य घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।