Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मांगे न मानने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल – के.सी.श्रीवास्तव

बस्ती – ज्वाइंट फोरम के बैनर तले दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ सहायक व जी आई ई एआई लखनऊ यूनिट के ज्वाइंट सेक्रेट्री के.सी.श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज बुधवार को देशव्यापी हड़ताल किया गया | जिसमे निम्नलिखित मांगे की गयी,1- अगस्त 2017 से वेतन वृद्धि लंबित 2-विभिन्न पब्लिक सेक्टर के निजीकरण का विरोध 3- एफडीआई का विरोध 4- 1995 की पुरानी पेंशन की बहाली 5- नए श्रम कानून का विरोध |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के.सी.श्रीवास्तव ने कहा कि अगर हम लोगों की मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग अपनी आवाज को संसद तक उठाएंगे और यह हड़ताल का दौर केवल 1 दिन नहीं बल्कि अनवरत जारी रहेगा | उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कोविड-19 के दौरान जिस तरीके से सरकारी कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद किया उसे सरकार सराहना करने के बजाए कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन कर रही है | इस सरकार के इस व्यवहार से केवल एक वर्ग ही नहीं बल्कि पूरा समाज आहत है और अगर हम आज जागरूक और सचेत नहीं हुए तो इसका परिणाम सभी लोगों को भुगतना पड़ेगा | उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी |
मौजूद लोगों में प्रमुख रूप से तारकेश्वर यादव, एमपी तिवारी, सियाराम व जलालुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे |