हल्का लेखपाल निलम्बित, भाकियू ने समाप्त किया धरना

बस्ती – भारतीय किसान यूनियन बस्ती सदर तहसील अध्यक्ष फूलचन्द चौधरी के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों का तहसील परिसर में जारी धरना रविवार को समाप्त हो गया। उप जिलाधिकारी सदर आशाराम वर्मा ने भाकियू प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता के दौरान बताया कि गनेशपुर के हल्का लेखपाल अनिल श्रीवास्तव को निलम्बित कर दिया गया है, अन्य मांगों पर शीघ्र ही प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
ज्ञात रहे कि भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी और किसान, मजदूर बस्ती सदर तहसी परिसर में हल्का लेखपाल अनिल श्रीवास्तव को हटाये जाने, चकबंदी के दौरान 1991 से 2019 तक की त्रुटियों को दूर किये जाने आदि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। भाकियू नेता त्रिवेनी चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत गनेशपुर में चकबंदी के दौरान मृतक वारिस, रजिस्ट्री खारिज दाखिल आदि में व्यापक त्रुटियां है। हल्का लेखपाल अनिल कुमार श्रीवास्तव का स्थानान्तरण हो चुका था किन्तु वे अपने प्रभाव दबाव के चलते चार्ज नहीं दे रहे थे। कहा कि निलम्बन के निर्णय के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन