Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

57 वीं पुण्यतिथि पर याद किये गयेे पण्डित जवाहर लाल नेहरू

 

बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 57 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कटेश्वरपार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर भारत को वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने तक उनके द्वारा किये गये योगदान पर विसतार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि पण्डित नेहरू 1946 से 1954 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। 27 मई 1964 को प्रधानमंत्री रहते हुये उनका देहांत हो गया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी का पूरे भारत में विस्तार हुआ। युवा नेता अंकुर वर्मा एवं पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि पण्डित नेहरू के कार्यकाल में भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की पहचान मिली। पण्डित अटल बिहारी बाजपेयी भी धर्मनिरपेक्षता की वकालत करते रहे। आज सत्ता के लोभी नेता और दलों की मिलीभगत से यह पहचान मिटती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर हमे एकजुट होकर नेहरू के विचारों को मजबूती देनी होगी। जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने भी पण्डित नेहरू के योगदान की सराहना की, कहा वे विचारों के दृढ थे और उनमे निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी। गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, डा. राकेश पाण्डेय, पवन वर्मा, लवकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।