ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

 गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।  23 जुलाई प्रातः 7:00 बजे गायत्री मंत्र का अखंड जप प्रारंभ हुआ जिसका 24 जुलाई प्रातः 7:00 बजे समापन हुआ । जिसमे कई भाइयों बहनों ने सहभागिता निभायी । 24 जुलाई प्रातः 8:00 बजे से गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार संपन्न हुए।  सुबह 10 बजे सांसद हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल एवं दर्जनों पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर लोकसेवियों का अभिनंदन एवं सम्मानित किया । अपराहन 3:00 बजे संगीत उद्बोधन पर्व पूजन दीप यज्ञ श्रद्धांजलि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।  राजेंद्र नाथ तिवारी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला । रामचंद्र शुक्ल संस्थापक ट्रस्टी ने गुरु मंत्र गायत्री और गुरु की एकता पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का उपसंहार एवं आभार राम प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

 अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से कपिल देव, श्याम पांडे, जगदंबिका पांडे, सर्वेश श्रीवास्तव, के के पांडे, दिनकर, कांति चौरसिया, प्रभाकर, निर्मला सिंह,  विशाल, राजकुमार, महेश्वरानंद, विवेकानंद,शिवम् ,अमित ,श्रवण कुमार,आदि भाई बहनों ने श्रद्धा पूर्वक सहयोग किया ।