ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

फोकस्ड सैम्पलिंग में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

– 16 से 25 जुलाई तक चलाया गया था विशेष अभियान
कबीर बस्ती न्यून,बस्ती।उ0प्र0।
जिले में चलाए गये कोविड फोकस्ड सैम्पलिंग अभियान में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। 16 से 25 जुलाई तक कोरोना का विशेष जांच अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान के दौरान सभी क्षेत्र व समूह की सैम्पलिंग कराई गई। इसका उद्देश्य कोरोना के प्रसार की आशंका का पता लगाकर उसकी रोकथाम करनी थी। इससे पूर्व भी चार बार इसी तरह का अभियान चलाया जा चुका है।
आईडीएसपी से जुड़े जिला सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सी.एल. कन्नौजिया ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देश पर 16 जुलाई से यह अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र में दोनों जगहों  पर सैम्पलिंग कराई गई। दस दिवसीय अभियान में नगरीय क्षेत्र में 46 जगह तथा ग्रामीण क्षेत्र में 326 जगहों पर यानि पूरे जिले में 372 जगहों पर जांच कराई गई। इस दौरान 9545 एंटीजन जांच व 15882 आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सभी एंटीजन जांच मौके पर ही निगेटिव मिली थी। आरटीपीसीआर की भी जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।
बच्चों की जांच पर रहा फोकस
डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि इस बार की जांच की यह विशेषता थी कि जांच का फोकस पांच से 18 साल तक के बच्चे थे। ऐसे समय में जबकि 18 साल से ऊपर वालों को कोविड का टीका लगाकर उन्हें प्रतिरक्षित किया जा रहा है। 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इस आयु वर्ग में जांच कराकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था कि इस आयु वर्ग में कोविड पॉजिटिव की स्थिति क्या है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो कोरोना के दृष्टिकोण से काफी सुखद स्थिति है।
अभियान के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स, रेहड़ी-पटरी वाले, फल व सब्जी विक्रेता, छोटी व भीड़-भाड़ वाली बाजार, रेलवे स्टेशन, विद्यालय, बंद कैम्पस वाली जगहों, माल आदि जगहों पर जांच अभियान चलाया गया।
कोरोना का प्रसार रोकने के लिए करें प्रोटोकॉल का पालन
कोरोना का प्रसार रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है। तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। मॉस्क व दो गज की दूरी का पालन करें। हाथों की सफाई पर ध्यान दें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बहुत जरूरी होने पर ही सावधानी के साथ जाएं। बच्चों को घर  से कम निकलने दें। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी लोग कोविड का टीका जरूर लगवाएं।